अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा
Feb 13, 2026 04:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
सारवां थाना अंतर्गत अजय नदी नवाडीह घाट से अवैध रूप से बालू उठाने के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की। इस कार्रवाई में अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। थाना प्रभारी कौशल किशोर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीओ को रिपोर्ट दी गई है।

सारवां। सारवां थाना अंतर्गत अजय नदी नवाडीह घाट से बालू का अवैध रूप से उठाव कर ले जाने के क्रम में शुक्रवार सुबह सारवां थाना पुलिस द्वारा छापेमारी कर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते थाना प्रभारी कौशल किशोर सिंह द्वारा बताया गया कि पकड़े गए ट्रैक्टर के विरूद्ध कार्रवाई के लिए सीओ को प्रतिवेदन दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



