Deogarh News: जसीडीह : अज्ञात शव की हुई पहचान

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

Deogarh News: जसीडीह राजकीय रेल पुलिस ने रेलवे गुड्स शेड के पास मिले अज्ञात शव की पहचान की है। यह शव 73 वर्षीय विवेकानंद सिंह का है, जिनके परिजन उन्हें मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण खोज रहे थे। शव की पहचान परिजनों ने सदर अस्पताल में की और शव को सौंप दिया गया।

Deogarh News: जसीडीह : अज्ञात शव की हुई पहचान

Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। जसीडीह राजकीय रेल पुलिस ने देर रात रेलवे गुड्स शेड के समीप से बरामद अज्ञात शव की पहचान कर ली है। मृतक की पहचान सरसा गांव निवासी 73 वर्षीय विवेकानंद सिंह के रूप में हुई है। मृतक की पहचान उनके परिजनों ने सदर अस्पताल के शीतगृह में की। मृतक के पुत्र राहुल कुमार सिंह ने रेल थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पिछले कुछ समय से छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते थे। बीती रात वह अचानक घर से निकल गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

बाद में अखबार में प्रकाशित खबर देखने के बाद परिजनों ने रेल थाना से संपर्क किया और शव की पहचान की गई है। जानकारी के अनुसार जीआरपी ने शव को मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप गुड्स शेड के पास पोल संख्या- 328/26 के निकट रेलवे ट्रैक से बरामद किया था। पहचान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।