ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरमास्क बिना कोरोना संक्रमण से कैसे लड़ पाएंगे देवघरवासी

मास्क बिना कोरोना संक्रमण से कैसे लड़ पाएंगे देवघरवासी

बाजार में नहीं मिल रहा है मास्क, खरीदार हो रहे हैं परेशान बाजार में नहीं मिल रहा है मास्क, खरीदार हो रहे हैं परेशान स्वयं सहायता समूह की दीदियां जुटी हैं मास्क बनाने...

मास्क बिना कोरोना संक्रमण से कैसे लड़ पाएंगे देवघरवासी
हिन्दुस्तान टीम,देवघरMon, 06 Apr 2020 02:48 AM
ऐप पर पढ़ें

चीन के वुहान शहर से निकले जानलेवा कोविड 19 कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। कोरोना से विश्व के 200 से अधिक देश प्रभावित हैं। जहां इस महामारी से हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि लाखों की संख्या में लोग इस महामारी की चपेट में हैं। विश्व के कई देशों सहित भारत में भी कोरोना वायरस तेजी से अपना पांव पसार रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। जिसके बाद से ही राशन दुकान, मेडिकल स्टोर व अन्य कुछ जरूरी सेवाओं वाले प्रतिष्ठानों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान सहित रेलवे का परिचालन व हवाई जहाज की भी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। कोरोना से लड़ने के लिए अभी तक कोई भी दवा इजाद नहीं हो पाई है। ऐसे में कोरोना से बचने के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा सभी लोगों को अपने चेहरे पर मास्क लगाने, लगातार हाथों को सैनिटाइजर या साबुन से धोने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन इस विकट परिस्थिति में देवघर में लोगों को मास्क उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। देवघर के एक आध मेडिकल स्टोर्स को छोड़ दें तो ज्यादातर मेडिकल स्टोर्स पर मास्क उपलब्ध नहीं है। जरूरतमंद लोगों को मास्क नहीं मिलने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही उन्हें कोरोना से संक्रमित होने का डर भी बना रहता है। कोविड 19 के लिए उपयोग में आने वाले एन 95 मास्क तो दूर यहां पर लोगों को साधारण मास्क भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जमीनी स्तर पर हम कितने तैयार हैं कि पोल खुल जाती है।

देवघर शहर के मुख्य बाजार टावर चौक के समीप स्थित ड्रोलिया मेडिकल, पार्वती मेडिकल, चौधरी मेडिकल, किसान मेडिकल, शारदा मेडिकल, सिंघानिया मेडिकल, पूजा मेडिकल, सत्यनारायण मेडिकल सहित देवघर के कई दुकानों में मास्क उपलब्ध नहीं है ऐसे में प्रश्न उठता है कि जब शहर में मास्क तक उपलब्ध नहीं है तो इतनी बड़ी महामारी से निबटने के लिए अन्य तैयारियों की क्या दशा होगी। मास्क लेने के लिए रोजाना सैकड़ों लोग मेडिकल स्टोर पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर खाली हाथ वापस लौट जाना पड़ता है। हालांकि इस संदर्भ में उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा पूर्व में जानकारी दी गई है कि स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा कम कीमत पर इको फ्रेंडली मास्क का निर्माण किया जा रहा है, जो जल्द ही बाजार में उपलब्ध हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें