सीएचसी सारवां में लगाया जाएगा होल स्लाइड स्कैनर मशीन

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

सारवां,प्रतिनिधि। एम्स देवघर के रिसर्च इंसेटिव प्रोजेक्ट के तहत डॉक्टर हरिश कुमार बोदरा के देखरेख में डॉक्टर एवं वैज्ञानिक दल द्वारा बुधवार को सामुदाय

सीएचसी सारवां में लगाया जाएगा होल स्लाइड स्कैनर मशीन

सारवां,प्रतिनिधि। एम्स देवघर के रिसर्च इंसेटिव प्रोजेक्ट के तहत डॉक्टर हरिश कुमार बोदरा के देखरेख में डॉक्टर एवं वैज्ञानिक दल द्वारा बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां में गांठ से संबंधित मरीज का मुफ्त इलाज किया गया। इस दौरान एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निशि द्वारा 2 मरीजों का इलाज सफलता पूर्वक किया गया। मौके पर टीम के रिसर्च साइंटिस्ट्स रोहित कुमार द्वारा बताया गया कि पोलियो की तरह देश से टीबी को भी खत्म करना रिसर्च का मुख्य उद्देश्य है। बताया कि इसमें एफएनसी द्वारा पेसेंट की जांच की जाएगी। बिना चीर-फाड़ के उपचार किया जाएगा। बताया कि जांच के तीन दिनों के भीतर उपचार शुरू कर दिया जाएगा।

इसके लिए 60 लाख की लागत से होल स्लाइड स्कैनर मशीन सीएचसी सारवां में लगाया जा रहा है। बताया कि इसमें यह सुविधा होगी कि इससे गांठ से संबंधित बीमारी की पहचान जल्द होगी तथा रोगी जल्द-से-जल्द स्वास्थ्य हो सकेंगे। इस अवसर पर सीएचसी के डॉक्टर ओम प्रकाश, एलटी अशोक कुमार, सहायक रीना हांसदा, मनोज पांडेय, मुन्ना कुमार सहित संबंधित अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।