तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न
देवीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी और भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को समर्थन दिया है।

देवीपुर, प्रतिनिधि। बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया। देवीपुर मंडल अध्यक्ष गंगाधर मंडल की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवीपुर बाजार चौक पर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। साथ ही झाल मुड़ी भी बांटी गई। भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंगाल, असम और पुंडुचेरी की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल रणनीति पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है।
इस मौके पर सचिन तिवारी, कपीलदेव मंडल, कमल सिंह, दानी सिंह, उत्तम सिंह, प्रदीप रमानी, चन्द्रमोहन कुमार, विश्वजीत बरनवाल, प्रमोद सिंह, सत्यवान कुमार, राजेश मंडल, मनीष कुमार, पप्पु रमानी, विकास वर्मा, बबलू सिंह आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


