सड़क हादसे में मौत मामले में हाईवा चालक गिरफ्तार
देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदकर लौट रहे किशन मंडल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक गगन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गगन फरार हो गया था। मृतक के परिवार में उत्सव की तैयारी थी, लेकिन दुर्घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

देवघर। कुंडा थाना अंतर्गत पांडेय दुकान के समीप सब्जी खरीदकर लौट रहे अधेड़ किशन मंडल की सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के कैरियन गांव निवासी गगन यादव है। न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। बताते चलें कि शुक्रवार सुबह पांडेय दुकान के समीप हादसे में बाराकोला गांव निवासी 52 वर्षीय किशन मंडल की मौत हो गयी थी। घटना के बाद आरोपी हाईवा चालक वाहन समेत फरार हो गया था। घटना के बाबत मृतक के पुत्र संतोष मंडल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हाईवा की पहचान कर आरोपी चालक गगन यादव को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि मृतक किशन मंडल के घर 22 फरवरी को सूर्याहु पूजा होनी थी, उसी के लिए शुक्रवार सुबह बाजार से टमाटर, मिर्ची सहित अन्य हरी सब्जियां खरीदकर लौट रहे थे। परिवार में उत्सव की तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक हुई दुर्घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


