हीरो फिनकॉर्प के नाम पर लाखों की ठगी, सात पीड़ितों ने थाना में दी आवेदन

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर में हीरो फिनकॉर्प के नाम पर वित्तीय फर्जीवाड़ा तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को कई पीड़ितों ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। मुख्य आरोपी पुष्प रंजन झा पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है। लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है और आरोपी अब भी फरार हैं।

हीरो फिनकॉर्प के नाम पर लाखों की ठगी, सात पीड़ितों ने थाना में दी आवेदन

देवघर, प्रतिनिधि। देवघर में हीरो फिनकॉर्प के नाम पर कथित तौर पर हुए बड़े वित्तीय फर्जीवाड़े का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को नगर थाना में एक बार फिर पीड़ितों की भीड़ देखी गई, जहां सात लोगों ने अलग-अलग आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज कराने वाले पीड़ित

इस मामले में अब तक लाखों रुपये की ठगी की बात सामने आ चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हीरो फिनकॉर्प कंपनी से जुड़े मैनेजर पुष्प रंजन झा पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक संगठित तरीके से लोगों को लोन दिलाने का झांसा दिया।

लोन प्रक्रिया का फर्जीवाड़ा

पहले लोगों के नाम पर लोन स्वीकृत कराया गया और फिर उस राशि को कथित रूप से उनके निजी खातों में ट्रांसफर कर गबन कर लिया गया। इस पूरे फर्जीवाड़े को कंपनी की आड़ में अंजाम दिए जाने का आरोप है। मंगलवार को जिन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई, उनमें मधुपुर निवासी राजू राउत, श्रीकांत यादव, टिंकू कुमार वर्मा, शाहबुद्दीन, संजय कुमार झा, सरोज कुमार तथा जटाही निवासी विजय हरिजन शामिल हैं। सभी पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि उन्हें लोन प्रक्रिया के नाम पर भरोसे में लेकर ठगी का शिकार बनाया गया।

आर्थिक नुकसान की जानकारी

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में सबसे अधिक आर्थिक नुकसान विजय हरिजन को हुआ है, जिनकी लगभग 4.93 लाख रुपये की राशि फंसी हुई बताई जा रही है। वहीं अन्य पीड़ितों की भी लाखों रुपये की रकम इस कथित घोटाले में शामिल है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी शुरुआत में बेहद भरोसेमंद तरीके से काम करते थे और कागजी प्रक्रिया पूरी कर लोगों को लोन स्वीकृत होने का विश्वास दिलाते थे, लेकिन बाद में रकम हड़प ली जाती थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हीरो फिनकॉर्प के खिलाफ शिकायतें किसने दर्ज कराई?
मधुपुर निवासी राजू राउत, श्रीकांत यादव, टिंकू कुमार वर्मा, शाहबुद्दीन, संजय कुमार झा, सरोज कुमार तथा जटाही निवासी विजय हरिजन ने शिकायत दर्ज कराई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।