दो दिनी दौरे पर एम्स पहुंची केंद्रीय संयुक्त सचिव
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला का देवघर दौरा समाप्त हुआ। उन्होंने एम्स के सभी विभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाबा वैद्यनाथ मंदिर जाकर आशीर्वाद भी लिया और दैनिक महाआरती में भाग लिया।

देवघर। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला का दो दिवसीय दौरा शनिवार को खत्म हो गया। अपने दौरे के क्रम में देवघर एम्स में संचालित सभी विभागों का बारी-बारी से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एम्स एकेडेमिक ब्लॉक, आईपीडी ब्लॉक, आपातकालीन, ओपीडी, ई ब्लॉक, ऑडिटोरियम, एम्स परिसर, छात्रावास आदि का गहन निरिक्षण किया। इस क्रम में वहां से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं नियमानुकूल कुछ चीजें नहीं पाए जाने पर संबंधित एजेंसी को कड़ी फटकार भी लगाई। उसके बाद एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो.डॉ. नितिन गंगने, चिकित्सा अधीक्षक प्रो.डॉ. आरएस पात्रा, चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ. राजेश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी साकेत बिहारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था संबंधी जानकारी लेने के साथ कई अहम दिशा-निर्देश दिए।
बताते चलें कि देवघर दौरे के क्रम में पहले दिन शुक्रवार संध्या बेला में केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला अपनी टीम के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचीं। उन्होंने पंडा धर्मरक्षिणी सभा के उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा की अगुवायी में बाबा वैद्यनाथ का शृंगार दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से माता पार्वती मंदिर के चबूतरे से होने वाली बाबा वैद्यनाथ की दैनिक महाआरती में भी भाग लिया। वहां पर सभा की ओर से महामंत्री निर्मल झा मंटू व उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने उनका अभिनंदन भी किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




