पालोजोरी के सीएचसी में लगा स्वास्थ्य मेला

Jan 10, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

पालोजोरी सीएचसी में शुक्रवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें झारखंड आंदोलनकारी नरसिंह मुर्मू और विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह ने उद्घाटन किया। मेले में 877 मरीजों की जांच की गई और निशुल्क दवा वितरित की गई। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 18 स्टाल लगाए गए थे, और स्थानीय मुखिया व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

पालोजोरी के सीएचसी में लगा स्वास्थ्य मेला

पालोजोरी। पालोजोरी सीएचसी में शुक्रवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मेला का उदघाटन झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरन आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि सह जेएमएम के केंद्रीय समिति सदस्य राहुल सिंह व प्रमुख उषाकिरण मरांडी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उदघाटन के पश्चात सीएचसी प्रबंधन द्वारा नरसिंह मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि व प्रमुख उषाकिरण मरांडी का स्वागत बुके देकर व माला पहनाकर किया गया। मौके पर पालोजोरी मुखिया अंशुक साधु, कचुवासोली मुखिया राजीव रंजन, मटियार मुखिया नौशाद हक सहित कई पंचायत के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद नरसिंह मुर्मू व विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य मेला में उमड़ी भीड़ को लेकर खुशी जताई।

उन्होंने कहा कि मेला में लोगों की उपस्थिति यह दर्शा रही है कि सीएचसी प्रबंधन द्वारा मेहनत की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगवाई में चल रही सरकार की मंशा है कि ग्रामीण व सुदूरवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को एक ही छत के नीचे तमाम तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसको लेकर प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में पालोजोरी सीएचसी प्रबंधन द्वारा सरकार की मंशा पर खरा उतरना एक उत्साह वर्धक प्रयास है। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत की प्रयास की सराहना करते हुए कहा वह पालोजोरी को मॉडल सीएचसी बनाए। ताकि मरीजों को बेहतर तरीके से स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो। कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए वह नियमित अंतराल पर सीएचसी आएंगे और व्यवस्था को दुरुस्त होते हुए देखना चाहते है। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों का आह्वान किया कि डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है, इसलिए सभी डॉक्टर अपनी जिम्मेदारियां पर खरा उतारे। राहुल सिंह ने सहिया का उत्साह बढाते हुए कहा कि सभी सहिया स्वास्थ्य विभाग की मेरुदंड है। क्षेत्र को निरोग रखने की जिम्मेदारी सहिया के ऊपर है। इसलिए सहिया दीदीअपने कार्यों के प्रति सजग रहे। उन्होंने यह भी कहा कि जल्दी ही पालोजोरी सीएचसी में महिला चिकित्सक की पदस्थापना करवाई जाएगी ताकि क्षेत्र के महिलाओं को बेहतर इलाज मुहैया हो सके। प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कुल 18 स्टाल लगाए थे। स्टॉल में ओपीडी चैंबर, रजिस्ट्रेशन काउंटर, आयुष्मान कार्ड, पोषण से संबंधित जानकारी, मलेरिया जांच, खून जांच सहित अन्य तरह की सुविधा लोगों को दी जा रही थी। स्वास्थ्य मेला में कुल 877 मरीजों की जांच हुई और उनके बीच निशुल्क दवा का वितरण किया गया। वहीं 84 लोगों का 46 कार्ड बनाया गया, 39 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, 212 लोगों को होम्योपैथी जांच व दवा दी गई, 15 लोगों की मलेरिया जांच की गई। 26 लोगों की टीवी जांच की गई, हालांकि सभी का नेगेटिव रिपोर्ट आया। एनसीडी से संबंधित 134 लोगों की जांच हुई। तीन लोगों का टीकाकरण हुआ। 87 लोगों का लेप्रोसी जांच हुआ सभी का रिपोर्ट नेगेटिव आया। जबकि 61 लोगों की दंत जांच,200 की फैमिली प्लानिंग सलाह, 46 लोगों का टीकाकरण हुआ।मेला को सफल बनाने में सभी स्वास्थ्य कर्मी जुटे हुए थे।इस अवसर पर डॉक्टर नित्यानन्द चौधरी, डेंटल सर्जन आकाश प्रकाश, डॉक्टर जय शंकर झा, अशोक कुमार,डीडीएम देवघर, मुखिया गोलक बिहारी यादव, मुखिया पालाजोरी अंशुक साधु,इस्तियाक मिर्जा के अलावे रोहित कुमार, विजय कोल,उदय सिंह, गिरीश यादव ,पवन सिंहा,अजय यादव, रोहित कुमार,बापी मंडल, पंसस जितेंद्र महतो, गौतम कुमार, लिपिक सरिता देवी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।