Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsHealth Fair and Mass Drug Administration Program Meeting in Palojori
फाइलेरिया उन्मूलन को 10 से 25 फरवरी तक चलेगा एमडीए कार्यक्रम

फाइलेरिया उन्मूलन को 10 से 25 फरवरी तक चलेगा एमडीए कार्यक्रम

संक्षेप:

पालोजोरी,प्रतिनिधि।शुक्रवार को सीएचसी में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेला के सफल आयोजन व 10 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक चलने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्

Jan 09, 2026 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

पालोजोरी,प्रतिनिधि। शुक्रवार को सीएचसी में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेला के सफल आयोजन व 10 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक चलने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन(एमडीए) कार्यक्रम 2026 के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स (बीएलटीएफ)की बैठक प्रखंड प्रमुख उषाकिरण मरांडी की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार पालोजोरी में हुई। जिसमें सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लियाकत अंसारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नित्यानन्द चौधरी सहित बाल विकास व शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस क्रम में प्रमुख ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों, व बाल विकास व शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को साफ तौर पर कहा कि शुक्रवार को सीएचसी परिसर में होने वाले स्वास्थ्य मेला में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्वास्थ्य मेला के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर चर्चा की और कहा कि स्वास्थ्य मेला का लाभ प्रखंड के सभी गांव के लोगों को मिले ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित हो। अगले महीने 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले महत्वाकांक्षी फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मॉस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए)कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई व व्यापक कार्य योजना तय की गई। एमडीए कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल विकास,शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। इस बैठक में बीपीएम प्रमोद कुमार, एमटीएस गौतम कुमार, एमपीडब्ल्यू रोहित कुमार, पीरामल से रीता सिंह, एसटीएस गिरिश कुमार ,बीडीएम आशुतोष कुमार, बीएएम अमित कुमार,शिक्षा विभाग से जितेन्द्र कुमार,सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।