सदर अस्पताल : एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने की जांच तेज

Apr 07, 2026 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर,प्रतिनिधिसदर अस्पताल में महिला मरीज को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते ह

सदर अस्पताल : एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने की जांच तेज

देवघर,प्रतिनिधि सदर अस्पताल में महिला मरीज को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएस डॉ. रमेश कुमार ने जांच की बात कही है। स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि रविवार रात करीब 9 बजे नगर के बाजला चौक निवासी रूबी देवी, पति मनीष कांत के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टर की सलाह पर इमरजेंसी में ऑन ड्यूटी स्वास्थ्यकर्मी ने एविल इंजेक्शन लगाया। उसके बाद पति ने जब इंजेक्शन की शीशी देखी, तो उसपर एक्सपायरी डेट मार्च 2026 अंकित थी, जबकि उपयोग 5 अप्रैल 2026 को किया गया था।

परिजनों का आरोप है कि मौके पर रखी अन्य दवाइयों में भी कई एक्सपायर्ड इंजेक्शन पाए गए। खुलासे के बाद अस्पताल में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि डॉक्टर ने तत्काल स्थिति संभाला और मरीज की निगरानी की गई। फिलहाल रूबी देवी की हालत सामान्य बताई जा रही है। मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन ने प्रारंभिक स्तर पर जांच शुरू कर दी है।डीएस ने दिया था जांच का आश्वासन :-डीएस डॉ. सुषमा वर्मा ने भी पहले ही जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।सीएस ने कहा, चल रही है जांच :-सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार ने कहा है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। दवा स्टॉक, वितरण प्रणाली और संबंधित कर्मियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। इस प्रकार की लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के बाद जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने दवाईयों की जांच और मॉनिटरिंग को और सख्त कर दी है। अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।