मधुपुर : एचडीएफसी बैंक डकैती कांड का आरोपी गिरफ्तार
- जेल में बंद अपने साथियों से मिलने आया था वैशाली निवासी विपिन कुमार राय - जेल में बंद अपने साथियों से मिलने आया था वैशाली निवासी विपिन कुमार राय - गु

एचडीएफसी बैंक डकैती कांड में पुलिस को फिर बड़ी सफलता मिली है। बिहार के वैशाली निवासी विपिन कुमार राय को पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार विपिन जेल में बंद अपने साथियों से मिलने आया था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे मधुपुर से धर दबोचा। पुलिस बैंक डकैती कांड में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही थी। हालांकि घटना के बाद पुलिस को लूटा गया अधिकांश नकदी और सोना नहीं मिल पाया है। पूर्व में मधुपुर एचडीएफसी बैंक से करोड़ों रुपए की डकैती कांड में शामिल 11 अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सभी अपराधी बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले थे और एक संगठित गिरोह से जुड़े हुए थे। पुलिस ने 5.50 लाख रुपए नकद, हथियार, स्कोडा कार और कई मोबाइल फोन बरामद किया था। गिरफ्तार अपराधियों में रितेश कुमार उर्फ छोटू, विशाल कुमार सिंह, इंद्रजीत उर्फ कुंदन सिंह, रोहित कुमार, आनंद राज उर्फ टुकटुक, अन्नू सिंह उर्फ राहुल सिंह, आकाश कुमार, सोनू कुमार, विकास कुमार, सन्नी सिंह उर्फ सूरज कुमार सिंह और गौतम कुमार शामिल थे। पुलिस ने मामले में चार विशेष छापेमारी टीमों का गठन किया था। बैंक के भीतर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का पुलिस ने बारीकी से विश्लेषण किया। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों को पकड़ा था। बता दें कि एचडीएफसी बैंक मधुपुर में डकैती 23 सितंबर 2025 दिनदहाड़े हुई थी। इस घटना में 6 हथियारबंद अपराधियों ने बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर लगभग 1 करोड़ 65 लाख नकद और 2 किलो 200 ग्राम सोना लूट लिया था। सोने की कीमत करोड़ों रुपए थी। अपराधियों ने बैंक के बाहर से शटर बंद कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


