ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरसिदो-कान्हू व चांद-भैरव को झारखण्डवासी करते हैं नमन : बादल

सिदो-कान्हू व चांद-भैरव को झारखण्डवासी करते हैं नमन : बादल

कृषि मंत्री बादल ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कृषि मंत्री बादल ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण मृतक डॉक्टर प्रह्लाद सेन गुप्ता के परिजनों से मिले, बंधाया...

सिदो-कान्हू व चांद-भैरव को झारखण्डवासी करते हैं नमन : बादल
हिन्दुस्तान टीम,देवघरWed, 01 Jul 2020 02:22 AM
ऐप पर पढ़ें

सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने हूल दिवस के अवसर पर जरका टू पंचायत के पोखरिया गांव में सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मौके पर मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सिदो-कान्हू व चांद-भैरव को झारखंड की जनता नमन करती है। उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बढ़ी है, पर यहां की जनता निर्भिक होकर महाकारी का मुकाबला भी कर रही है। वहीं मंत्री ने राशन व पेंशन की चर्चा करते हुए कहा कि राशन कांग्रेस सरकार की देन है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू कराया है। वहीं सरकार सभी जरुरतमंद लोगों को पेंशन का लाभ देगी। कहा कि जनता के साथ बेईमानी नहीं होगी। जनता ने जिस आशा व विश्वस के साथ उन्हें मौका दिया है, उसे सूद सहित लौटाने के प्रयास में वह दिन-रात जुटे हैं। वहीं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख सोनारायठाढ़ी बाजार निवासी मृतक डॉक्टर प्रह्लाद सेन गुप्ता के परिजनों से मिलने पहुंचे व परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर बीडीओ जय प्रकाश नारायण, बीडब्ल्यूओ विपिन कुमार सिंह, थानेदार कौशल कुमार श्रीवास्तव, दुमका जिला के कांग्रेस अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, नजाबुल अंसारी, कृष्णा पासवान, राजीव कुमार, मुकेश, लालू, धर्मेन्द्र कुमार, आलम अंसारी आदि साथ थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें