श्रीवैद्यनाथ प्राकट्य महोत्सव 2026 धूमधाम से संपन्न

Mar 02, 2026 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर,प्रतिनिधि। हार्दपीठ वैद्यनाथ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित श्रीवैद्यनाथ प्राकट्य महोत्सव 2026 अंतर्गत बाबा वैद्यनाथ मंदिर परिसर में भव्य महा

श्रीवैद्यनाथ प्राकट्य महोत्सव 2026 धूमधाम से संपन्न

देवघर,प्रतिनिधि। हार्दपीठ वैद्यनाथ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित श्रीवैद्यनाथ प्राकट्य महोत्सव 2026 अंतर्गत बाबा वैद्यनाथ मंदिर परिसर में भव्य महारुद्राभिषेक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान काली मंदिर के वैदिक मंडली एवं अन्य वैदिक मंडली के नेतृत्व में यह भव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ। महा आरती के बाद वैदिक मंगलाचरण, माल्यार्पण के बाद गणेश वन्दना, भगवती की आराधना से चंदन चटर्जी ने समां बांधा। साथ ही कुमारी आरोही ने शिव भजन एवं श्रीकृष्ण के भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया। मौके पर अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हार्दपीठ वैद्यनाथ फाउंडेशन के अध्यक्ष, डॉ. नरेन्द्र नाथ ठाकुर, उपाध्यक्ष सोमेश पंडित, डॉ. परशुराम तिवारी, सांस्कृतिक सचिव सोमेश कश्यप, संयोजक राजदेव मिश्र, कोषाध्यक्ष भगवानधन मिश्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी चन्दन चटर्जी, कार्यक्रम प्रभारी रूपेश मिश्र, सचिव विनय नारायण खवाड़े, छवि शंकर पंडित, मीडिया प्रभारी डॉ.विजय शंकर, लक्ष्मीकांत मिश्र, दीपा मिश्रा, चन्दा जजवाड़े सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।