सारठ : नौ दिवसीय श्रीराम कथा को निकली कलश यात्रा

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

सारठ में नैयाडीह विद्यालय के निकट बजरंगबली मंदिर परिसर में 1108 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा 4 किलोमीटर दूर अजय नदी के सती घाट तक पहुंची। पंडितों द्वारा जल पूजन के बाद कलश स्थापित किया गया, और नौ दिवसीय श्रीराम कथा का प्रारंभ हुआ।

सारठ : नौ दिवसीय श्रीराम कथा को निकली कलश यात्रा

सारठ। प्रखंड क्षेत्र अवस्थित नैयाडीह विद्यालय के समीप बजरंगबली मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर गुरुवार को 1108 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा ढोल गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बजरंगबली मंदिर परिसर से निकलकर सारठ चौक स्थित बजरंगबली मंदिर होते हुए 4 किलोमीटर दूर अजय नदी के सती घाट पहुंची। आचार्य द्वारिका नाथ उपाध्याय, पंडित शशिकांत मिश्र, सुजीत मिश्र द्वारा विधिवत जल पूजन कर क्लश में जल भरवाकर कलश यात्रा प्रारंभ की गई। कलश यात्रा सारठ शांति चौक, गंडा होते हुए बजरंगबली मंदिर पहुंचकर मंदिर का परिक्रमा कर जल भरे कलश मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया गया।

कलश यात्रा में हर-हर महादेव,जय श्रीराम के जयघोष से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। बजरंगबली मंदिर में कलश स्थापित करने के बाद पंडितों द्वारा नौ दिवसीय श्रीराम कथा में यजमान बने शीतल मंडल सपत्निक ममता देवी को संकल्प दिलाया। साथ ही बजरंगबली का पूजा-अर्चना के बाद श्रीरामचरितमानस का पाठ प्रारंभ किया गया। मौके पर श्रीराम कथा कमेटी अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने कहा कि संध्या आरती के बाद रात्रि में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। 20 मार्च से प्रतिदिन हवन, पूजन, आरती आदि धार्मिक अनुष्ठानों के आलावे वृंदावन के गौतम महराज द्वारा श्रीराम कथा में भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर बाल लीलाओं सहित अन्य लीलाओं का वर्णन कथा के माध्यम से किया जाएग। साथ ही रात में हिन्दी भजन व बांग्ला कीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। श्रीराम कथा कमेटी सदस्य युगल किशोर मंडल, बलराम पंडित, प्रह्लाद पंडित आदि ने कहा कि श्रद्धालुओं को ठहरने व बैठने के लिए भव्य पंडाल, पेयजल, बिजली आदि की व्यवस्था की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।