मां काली की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश शोभा यात्रा
देवघर के मोहनपुर प्रखंड के तिलैया मंझियाना गांव में मां काली की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पहले दिन कलश शोभा यात्रा में 65 महिलाएं और कुंवारी कन्याएं शामिल हुईं। यात्रा के बाद जलभरे कलश को मंदिर में रखा गया और चंडी पाठ का आयोजन शुरू हुआ।
देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के घोंघा पंचायत अवस्थित तिलैया मंझियाना गांव के काली मंदिर में मां काली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन रविवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश शोभा यात्रा में गांव की 65 महिलाएं व कुंवारी कन्याएं शामिल हुई। कलश शोभा यात्रा के दौरान सभी महिलाएं और कुंवारी कन्याएं काली मंदिर से कलश लेकर गांव के निकट नदी तक पहुंची। जहां पुरोहित द्वारा मुख्य यजमान सुधीर यादव को विधिवत मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना कराई गई। उसके बाद सभी महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने कलश में जल भरकर जलभरे कलश को माथे पर लेकर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए काली मंदिर पहुंची।
मंदिर पहुंचने के बाद जलभरे कलश को मंदिर प्रांगण में रखा गया। कलश यात्रा के साथ ही काली मंदिर में तीन दिवसीय चंडी पाठ शुरु हो गई। पूरे विधि-विधान के साथ आगामी मंगलवार को मां काली की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर तिलैया मंझियाना गांव सहित आसपास के गांवों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राधेश्याम यादव, उमेश यादव, कोकिल यादव, लालकृष्ण यादव, बालेश्वर यादव, पप्पु यादव, राजु यादव, विमल यादव, विभूति यादव, तुलसी यादव, लोकनाथ यादव, बद्री यादव,दयानंद यादव, राजेश यादव, बलराम यादव, रामशंकर यादव, कपिल यादव, भवेश यादव, प्रकाश यादव, कल्याण सुमन, संजय यादव, अटल बिहारी यादव, नितिश यादव, जयकांत, अजय सहित समस्त ग्रामीणों द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


