ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरविधि-विधान से की गई माता महागौरी की पूजा अर्चना

विधि-विधान से की गई माता महागौरी की पूजा अर्चना

सारठ,प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी तिथि पर रविवार को सारठ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की आठवीं स्वरूपा माता...

विधि-विधान से की गई माता महागौरी की पूजा अर्चना
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,देवघरSun, 22 Oct 2023 10:38 PM
ऐप पर पढ़ें

सारठ,प्रतिनिधि।
शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी तिथि पर रविवार को सारठ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की आठवीं स्वरूपा माता महागौरी की पूजा अर्चना विधि-विधान से की गई। लोगों में ऐसी मान्यता है कि माता महागौरी की पूजा अर्चना करने वाले भक्तों का माता महागौरी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। महाअष्टमी के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं व भक्तजनों की भीड़ दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए अहले सुबह से ही लगा रहा। वहीं इस अवसर पर विभिन्न दुर्गा मंदिरों में रात को धार्मिक अनुष्ठान, भजन कीर्तन आदि का कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस दल को विभिन्न चौक चौराहों के साथ-साथ दुर्गा मंदिरों में गश्त करते हुए देखा जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें