ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरघोरमारा में 62 वर्षों से मां दुर्गा की हो रही है पूजा

घोरमारा में 62 वर्षों से मां दुर्गा की हो रही है पूजा

देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत घोरमारा बाजार में 62 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन विधि-विधान से पूजा अर्चना कर किया जा रहा है। इस बात की...

घोरमारा में 62 वर्षों से मां दुर्गा की हो रही है पूजा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,देवघरSun, 22 Oct 2023 10:38 PM
ऐप पर पढ़ें

देवघर,प्रतिनिधि।
मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत घोरमारा बाजार में 62 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन विधि-विधान से पूजा अर्चना कर किया जा रहा है। इस बात की जानकारी देते हुए घोरमारा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जनार्दन मंडल ने कहा कि यहां के पूजा का विशेष महत्व है। क्षेत्र के 10 किलोमीटर परिधि से श्रद्धालु इस दुर्गा मंदिर में मां भगवती की पूजा अर्चना करने आते हैं। महाअष्टमी को डलिया चढ़ाने के लिए हजारों की संख्याओं में श्रद्धालुओं की भीड़ दुर्गा मंदिर में लग गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस जवानों की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की गई है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु सच्चे मन से यहां आकर मां दुर्गा के समक्ष अपनी मन्नत रखते हैं और मन्नत पूरा हो जाने के बाद बकरे का बलि देते हैं। उन्होंने कहा कि विजयादसवीं के दिन घोरमारा दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। जिसमें आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने एवं मेला घूमनेआते हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े