आंखों में मिर्ची पाउडर डाल स्कॉर्पियो गाड़ी को छीना

आंखों में मिर्ची पाउडर डाल स्कॉर्पियो गाड़ी को छीना

संक्षेप:

रविवार शाम 7:45 बजे, गंगाधर दास, जो स्कार्पियो चालक और मालिक हैं, को चार अपराधियों ने मिर्ची पाउडर डालकर उसकी स्कार्पियो छीन ली। यह घटना लूसियो मोड़ के पास हुई। गंगाधर ने पुलिस को सूचना दी, और पुलिस...

Aug 18, 2025 05:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

पालोजोरी,प्रतिनिधि। रविवार देर शाम लगभग 7:45 बजे थाना क्षेत्र के बदिया मोड़-सोनारायठाढ़ी मार्ग पर लूसियो मोड़ के पास 4 अपराधियों ने चालक सह स्कार्पियो मालिक गंगाधर दास के आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर स्कॉर्पियो की छिनतई कर ली है। स्कार्पियो की छिनतई के बाद अपराधियों ने स्कार्पियो को सारठ की ले भागा है। स्कार्पियो मालिक सह चालक गंगाधर दास पिता कमल दास ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। सूचना मिलते ही पालोजोरी पुलिस एक्टिव हो गई और विभिन्न थानों को सूचना प्रेषित कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। ताकि अपराधी वाहन को दूर ले भागने में सफल न हो सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं दूसरी और पालाजोरी बाजार से सटे अंबेडकर नगर के रहने वाले कमल दास के पुत्र स्कॉर्पियो चालक सह मलिक गंगाधर दास ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि किसी ने उसके मोबाइल पर फोन कर उसे यह कहकर स्कॉर्पियो लाने का अनुरोध किया कि उसे एक गर्भवती महिला को दुमका अस्पताल ले जाना है। फोन करने वाले व्यक्ति ने गंगाधर दास को पहले स्कॉर्पियो लेकर संध्या 4 बजे बुलाया था, फिर कहा कि शाम 7 बजे आना है। इसके बाद गंगाधर दास अपने स्कॉर्पियो लेकर संध्या 7 बजे लूसियो मोड पहुंचा, जहां चार व्यक्ति उसका इंतजार कर रहे थे। गंगाधर दास ने बताया कि उन चार व्यक्तियों में एक की उम्र 18 वर्ष से कम थी, दूसरे व्यक्ति की उम्र 20 के आसपास रही होगी, तीसरे व्यक्ति की उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास रही होगी, जबकि चौथा व्यक्ति उन तीनों व्यक्तियों के पीछे रह रहा था। इसलिए उसे वह साफ-साफ नहीं देख पा रहा था। स्कॉर्पियो लेकर वहां पहुंचने के बाद गंगाधर दास ने उन लोगों से पूछा कि जिस महिला को लेकर अस्पताल जाना है वह कहां हैं। इस पर उन चारों व्यक्तियों ने कहा कि वह थोड़ी देर में आ जाएगी। सभी चारों व्यक्ति स्कॉर्पियो में बैठ गए। उन चार व्यक्तियों की गतिविधियों को देखकर गंगाधर दास को शक हो गया कि उसके साथ कुछ अनहोनी होने वाली है और वह स्कॉर्पियो से नीचे उतर गया। इसके बाद उन चारों व्यक्तियों ने कहा कि स्कॉर्पियो में ब्लूटूथ के माध्यम से गाना बजाओ, तो गंगाधर ने कहा कि उसका मोबाइल काम नहीं कर रहा है, इसलिए वह गाना नहीं बजा सकेगा। इस पर उन चारों व्यक्तियों में से एक ने कहा कि स्कॉर्पियो का चाबी दो, ताकि वे लोग इंजन स्टार्ट कर अपने मोबाइल से ब्लूटूथ कनेक्ट कर गाना सुनेंगे। डरे गंगाधर ने जैसे ही उन्हें स्कॉर्पियो की चाबी दी वैसे ही उन चारों व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने उसके आंख पर मिर्ची पाउडर डाल दिया और स्कॉर्पियो लेकर बदिया मोड़ की तरफ ले भागे। इसके बाद गंगाधर ने एक कार को रोककर उसे घटना की जानकारी दी व स्कॉर्पियो का पीछा किया, लेकिन तब तक अपराधियों ने स्कॉर्पियो को तेजी से बदिया मोड़ से सारठ की ओर तेजी से ले भागे। घटना की सूचना गंगाधर ने पुलिस व पालोजोरी मुखिया अंशुक साधु को दी । स्कार्पियो का नंबर जेएच15डब्लू 7308 है। समाचार लिखें जाने तक पुलिस विभिन्न इलाके में छापेमारी कर रही है। गंगाधर दास पालोजोरी थाना में है।