Deogarh News: मधुपुर में विघ्नहर्ता के स्वागत को सजे पंडाल

हिन्दुस्तान, देवघर
share

Deogarh News: - गीतांजलि क्लब का बंगाल थीम पर आधारित भव्य पंडाल गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे शहर में उत्सव का माहौल है। शहर के गांधी चौक स्थित पुरानी धर्मशाला में गीता

Deogarh News: मधुपुर में विघ्नहर्ता के स्वागत को सजे पंडाल

Deogarh News: गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे शहर में उत्सव का माहौल है। शहर के गांधी चौक स्थित पुरानी धर्मशाला में गीतांजलि क्लब द्वारा गणेश पूजा इस बार भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। क्लब के अध्यक्ष शंभू खंडेलवाल ने बताया कि गीतांजलि क्लब शहर की सबसे पुरानी पूजा समितियों में से एक है और बीते कई दशकों से यहां भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

गणेश पूजा की तैयारी

इस बार पूजा के लिए भव्य और आकर्षक पंडाल का निर्माण मधुबन आर्ट द्वारा पूरा कर लिया गया है। इस वर्ष पंडाल की थीम बंगाल के प्रसिद्ध तारकेश्वर धाम की संस्कृति पर आधारित है। कोलकाता से आए कुशल कलाकारों द्वारा हाथ से बनाई गई एक से बढ़कर एक कलाकृतियों से पंडाल को सजाया गया है। पूरे गांधी चौक को दूधिया रोशनी से जगमगाया गया है। क्लब का लक्ष्य श्रद्धालुओं को बेहतरीन पूजा दर्शन का अनुभव कराना है। वहीं शहर के रामजस रोड में भी गणेश पूजा समिति द्वारा कई वर्षों से पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

अन्य स्थानों पर पूजा

इस बार भी यहां भव्य पंडाल बनाया गया है। पूरे पंडाल को थार्मोकोल की आकर्षक डिजाइनों से सजाया जा रहा है और आसपास के पूरे क्षेत्र को रंग-बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। भेड़वा में विशेष पूजा-अर्चना, भजन संध्या का आयोजन भेड़वा स्थित श्री श्री गणेश पूजा समिति में भी भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधिवत पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। यह पूजा भी शहर में काफी लोकप्रिय है, जहां दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। समिति द्वारा रात्रि में प्रसिद्ध भजन गायिका द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

शहर का उत्सवमय वातावरण

इसके अलावा शहर के कॉलेज रोड, पथरचपटी रोड, चांदवारी सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भी भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गणेश उत्सव को लेकर पूरे मधुपुर शहर को आकर्षक लाइटों और विद्युत झालरों से सजाया गया है। प्रमुख चौक-चौराहों पर रोशनी की चकाचौंध से पूरा शहर उत्सवमय नजर आ रहा है। भगवान गणेश के आगमन को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और लोग पूजा की खरीदारी में जुटे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस बार गणेश पूजा की थीम क्या है?−
इस वर्ष पंडाल की थीम बंगाल के प्रसिद्ध तारकेश्वर धाम की संस्कृति पर आधारित है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरDeogarh News: मधुपुर में विघ्नहर्ता के स्वागत को सजे पंडाल