नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी राधिका खवाड़े
बाबानगरी के बहुचर्चित 95 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी राधिका प्रसाद खवाडे़ का निधन शुक्रवार सुबह 8 बजे हो गया। उनके निधन की जानकारी परिजनों, समाज के लोगों व शहरवासियों को होते ही घर पर बड़ी संख्या में...
बाबानगरी के बहुचर्चित 95 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी राधिका प्रसाद खवाडे़ का निधन शुक्रवार सुबह 8 बजे हो गया। उनके निधन की जानकारी परिजनों, समाज के लोगों व शहरवासियों को होते ही घर पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी। स्वतंत्रता सेनानी के निधन की जानकारी परिजनों ने जिला व पुलिस प्रशासन को दे दी। मौके पर डीडीसी जन्मेजय ठाकुर, प्रभारी एसपी सुजाता वीणापाणी, एसडीपीओ दीपक कुमार पाण्डेय, नगर थाना प्रभारी बिनोद कुमार, नगर थाना के एएसआई कैलाश कुमार, एसएन शर्मा, प्रवीण कुमार, संतोष पाण्डेय, धनंजय सिंह के अलावे पुलिस लाईन जसीडीह से दर्जनों पुलिसबल उनके घर पहुंचे। स्वतंत्रता सेनानी की अंतिम विदाई पर सबों ने सलामी दी। मौके पर एसपी ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी राधिका प्रसाद खवाडे़ गिने-चुने स्वतंत्रता सेनानियों में एक थे। उनके देहावसान से शहर ने एक महान विभूति खो दी है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की। स्वतंत्रता सेनानी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मौके पर उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्राथर्ना की। बताते चलें कि हाल के वर्षों में ही स्वतंत्रता सेनानी राधिका प्रसाद खवाड़े को दिल्ली में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मानित भी किया था।