Deogarh News: मानव सेवा ही है सबसे बड़ा पुजा : अनुज

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में एवं संरक्षक संजय मालवीय के मार्गदर्शन में पतंजलि परिवार द

Deogarh News: मानव सेवा ही है सबसे बड़ा पुजा : अनुज

Deogarh News: भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में एवं संरक्षक संजय मालवीय के मार्गदर्शन में पतंजलि परिवार देवघर द्वारा नि:शुल्क चलंत कांवरिया सेवा शिविर के माध्यम से कांवरियों की सेवा की जा रही है। इसी क्रम में रविवार देर शाम को केकेएन स्टेडियम योग कक्षा, देवीपुर, मधुपुर व जसीडीह हटिया योग कक्षा के सौजन्य से तीसरे रविवार को अंजुला मेंशन से नि:शुल्क चलंत कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ।

सेवा शिविर का शुभारंभ

इस दौरान राजेश गोस्वामी, प्रमोद चौरसिया, मुकेश चौधरी, मृत्युंजय कुमार मंडल ने झंडी दिखाकर चलंत सेवा शिविर को रवाना किया। यह चलंत सेवा शिविर कांवरिया रुट लाइन बरमसिया, बीएड कॉलेज, रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ होते हुए तिवारी चौक तक कतार में खड़े देवतुल्य कांवरियों के बीच प्रसाद में खीर पुड़ी दिया गया। साथ ही दर्जनों की संख्या में पतंजलि के कार्यकर्ताओं ने रात भर दिव्य पेय, पतंजलि बाम, महलम, स्प्रे, पीड़ांतक तेल आदि के माध्यम से लाचार, घायल एवं थके व दर्द से पीड़ित श्रद्धालुओं को मालिस कर राहत देने का काम किया गया।

महत्वपूर्ण योगदान

मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वामी रामदेव महाराज की प्रेरणा से अनवरत सेवा जारी रहेगा। उन्होंने कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ा पुजा है। वहीं मातृशक्ति ने कांवरियों के लिए उत्साह व भजन कीर्तन के साथ प्रसाद बनायी। सेवा शिविर को सफल बनाने में महामंत्री संजीव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शंभू कुमार बरनवाल, राजश्री मालवीय, हरेंद्र कुमार, सुमित सौरव, प्रेम सुरेश बरनवाल, छठी लाल साह, श्रीकांत शर्मा, रामनरेश पांडे, शिवनारायण यादव, किशोर केसरी, शंभू प्रसाद बरनवाल, पप्पू यादव, सुखदेव रवानी, बासुकी रामानी, हरिहर मंडल, ओमप्रकाश यादव, बच्चू यादव, संजय यादव, रामानंद शाही, शिव शंकर यादव, उत्तम वर्मा, अजय राय, मिथिलेश राय, रिंकू शर्मा, नकुल वर्मा, मनोज, विनोद, कुलदीप, पंकज, पवन, विजय, अशोक, बबलू, मनीष, प्रदीप, रामधन मदन, विक्रम, प्रदीप आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरDeogarh News: मानव सेवा ही है सबसे बड़ा पुजा : अनुज