Deogarh News: विश्व हृदय दिवस पर पुलिसकर्मियों के लिए लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
Deogarh News: - पुलिस केंद्र देवघर में दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन विश्व हृदय दिवस पर पुलिसकर्मियों के लिए लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Deogarh News: विश्व हृदय दिवस के अवसर पर एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर पुलिस केंद्र देवघर में दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 29 सितंबर से आयोजित शिविर में पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। शिविर का आयोजन मेडिफोर्ट वेलनेस हॉस्पिटल एवं अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया।
शिविर का आयोजन
शिविर के दौरान पुलिसकर्मियों की ईसीजी, ब्लड प्रेशर सहित रक्त की विभिन्न महत्वपूर्ण जांचें की गयीं। चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को उनके स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक परामर्श भी दिया। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य जांच करायी। इस दौरान चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों को हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों की जानकारी दी। संतुलित आहार लेने, नियमित रूप से व्यायाम करने और तनाव को नियंत्रित रखने पर विशेष जोर दिया गया।
डॉक्टरों की सलाह
चिकित्सकों ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में अनियमित दिनचर्या और मानसिक दबाव जैसी परिस्थितियां रहती हैं। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है। पुलिसकर्मियों को खान-पान में सावधानी बरतने, पर्याप्त शारीरिक गतिविधि करने और नशे से दूर रहने की सलाह दी गयी। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की परेशानी, सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, अत्यधिक थकान या अन्य असामान्य लक्षण महसूस होने पर इसे नजरअंदाज नहीं करने को कहा गया। चिकित्सकों ने समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
शिविर का उद्देश्य
shivिर का उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना रहा। पुलिस केंद्र में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर से जवानों को नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी भी मिली।

