सावधान। गांव-गांव में धोखेबाज अधिकारी बनकर बैंक कर्ज कर रहे हैं

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर जिले के खागा क्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। संदिग्ध लोग सरकारी अधिकारी या बैंक कर्मी बनकर ग्रामीणों से उनके दस्तावेज लेकर आर्थिक मदद का झांसा देते हैं। एक व्यक्ति ने सभी कागजात जुटाकर प्राइवेट बैंक से कर्ज लिया। धोखाधड़ी का मामला साइबर थाना में दर्ज किया गया है।

सावधान। गांव-गांव में धोखेबाज अधिकारी बनकर बैंक कर्ज कर रहे हैं

देवघर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच खागा से एक मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ संदिग्ध लोग अपने आपको सरकारी अधिकारी या बैंक कर्मी बताकर लोगों के घरों में पहुंच रहे हैं। ये लोग लोगों को झांसा देते हैं कि वे उन्हें आर्थिक मदद या जमीन-संबंधी लाभ दिला देंगे। इसके नाम पर ग्रामीणों से उनकी जमीन के कागजात, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण और अन्य जरूरी दस्तावेज लिए जाते हैं। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को खागा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने स्थानीय निवासी को अपने आपको अधिकारी बताकर उसके सभी कागजात जुटा लिए।

इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के नाम पर प्राइवेट बैंक से कर्ज लिया और रकम अपने पास रख ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक द्वारा भेजी गई ओटीपी वेरिफिकेशन में पीड़ित को सारी जानकारी मिल गई। पीड़ित ने तुरंत इस धोखाधड़ी की सूचना साइबर थाना देवघर को दी। थाना अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।