सड़क हादसों में चार घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

Mar 03, 2026 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हादसा सारठ थाना क्षेत्र में हुआ, जहां दो बाइकों की टक्कर हुई। अन्य हादसे में एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क हादसों में चार घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

देवघर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस संबंधित मामलों की जांच में जुट गई है। घटना सारठ थाना क्षेत्र की है। देवघर-सारठ मुख्य पथ पर स्थित पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मधुपुर थाना क्षेत्र के जोगीडीह गांव निवासी अर्जुन रजक एवं अभिषेक रजक घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों किसी परिजन के यहां आए थे और लौटने के दौरान सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना नगर क्षेत्र के बैद्यनाथपुर चौक के पास हुई। यहां एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गिरधारी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सपाहा गांव के निवासी हैं और प्रतिदिन सरैयाहाट से देवघर ठेला चलाने आते हैं। परिजनों के अनुसार, चौक के पास अचानक तेज गति से आ रहे चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। घटना सोनारायछाढ़ी थाना क्षेत्र के कलोढ़िया गांव के समीप की है। सड़क किनारे खड़े राजेश कुमार मंडल को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक, राजेश बाइक खड़ी कर सड़क किनारे खड़े थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।