अपहरण कर लूट कांड के आरोपियों की तलाश में सघन छापेमारी

Nov 14, 2025 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर में अहिल्यापुर पंचायत के मुखिया के पति पिंटू हाजरा और उनके दोस्तों का अपहरण कर लूट की गई। पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है और छापेमारी जारी है। घटना में एक महिला भी शामिल है। लूटे गए मोबाइल फोन और नकदी की बरामदगी नहीं हुई है।

अपहरण कर लूट कांड के आरोपियों की तलाश में सघन छापेमारी

देवघर। गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर पंचायत की मुखिया के पति पिंटू हाजरा व दोस्तों के अपहरण व लूटकांड में पुलिस चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं पुलिस की जांच में सामने आए नए सुरागों के आधार पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना में एक और महिला के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। बताते चलें कि 5 नवंबर की रात जब अहिल्यापुर पंचायत के मुखिया पति पिंटू हाजरा अपने चार दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो से बाबा वैद्यनाथ मंदिर पूजा-अर्चना करने देवघर आ रहे थे। उसी क्रम में नगर के शंख मोड़ के पास जैसी ही पहुंचे, अपराधियों ने गाड़ी रोक ली।

आरोप है कि हथियारों से लैश बदमाशों ने सभी का अपहरण कर देवघर रेलवे स्टेशन के आगे एक सुनसान झाड़ी ले गए। अपराधियों ने मुखिया पति और दोस्तों के साथ मारपीट कर जेब से नकदी और चार मोबाइल फोन लूट लिए। उसके बाद उनके घरों में फोन करा ऑनलाइन माध्यम से रुपए ट्रांसफर भी करा लिए। घटना के बाद पिंटू हाजरा ने नगर थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर सोमवार, मंगलवार को छापेमारी कर महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटी गयी तीन सहित छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। हालांकि पुलिस अब तक लूटी गई नकदी और ऑनलाइन ट्रांसफर रकम बरामद नहीं कर सकी है। वैसे गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लूटकांड में और लोग भी शामिल थे, जो फरार है। जानकारी के आधार पर नगर, कुंडा और जसीडीह थाना क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;