ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरअलग-अलग दुर्घटना में पांच घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

अलग-अलग दुर्घटना में पांच घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

देवघर,प्रतिनिधि मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार देर शाम तक अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच व्यक्ति घायल हो गये...

अलग-अलग दुर्घटना में पांच घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
हिन्दुस्तान टीम,देवघरWed, 08 Feb 2023 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

देवघर,प्रतिनिधि

मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार देर शाम तक अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच व्यक्ति घायल हो गये हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। उसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। शिवगंगा के पास ऑटो के टक्कर से बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने आई बिहार की महिला श्रद्धालु मीना देवी घायल हो गई है। वहीं नगर थाना क्षेत्र के बेला बागान के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल चल रहे 60 वर्षीय सच्चिदानंद दास नामक वृद्ध घायल हो गया है। वहीं सीमावर्ती बिहार के चकाई मोड़ के समीप पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों में भिड़ंत होने से गणेश मोहली नामक व्यक्ति घायल हो गया है। वहीं उक्त बाइक पर सवार गणेश मोहली का भतीजा संजय कुमार घायल हो गया है। इसके अलावा देवघर-गोड्डा सड़क पर चुल्हिया स्कूल के पास अनियंत्रित बाइक चालक सड़क पर गिर गया। उसमें कल्होड़िया गांव निवासी नंदलाल राय का 14 वर्षीय पुत्र शिवा राय घायल हो गया है। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। ऑनड्यूटी डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मोहनपुर थाना प्रभारी को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें