अलग-अलग दुर्घटना में पांच घायल
देवघर प्रतिनिधि देवघर की विभिन्न सड़कों पर रविवार व सोमवार को अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 व्यक्ति घायल हो गए हैं। उसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही...

देवघर प्रतिनिधि
देवघर की विभिन्न सड़कों पर रविवार व सोमवार को अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 व्यक्ति घायल हो गए हैं। उसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है। पहली घटना देवघर-बासुकीनाथ रोड पर जरमुंडी के पास हुआ। उसमें रामगढ़ के तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। 5 वर्षीय बालक राहुल कुमार सिंह, 30 वर्षीय बबीता देवी व 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार शामिल है। दूसरी घटना देवघर-गोड्डा सड़क मार्ग डुमरिया मोड़ के पास हुई, जिसमें एक बाइक चालक घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायल युवक का नाम प्रेम चंद्र कुमार बताया जा रहा है। वहीं तीसरी घटना देवघर-मधुपुर मुख्य मार्ग करणकोल के पास हुई, जहां अनियंत्रित बाइक चालक घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
