Five Injured in Multiple Road Accidents in Deoghar सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक गंभीर, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsFive Injured in Multiple Road Accidents in Deoghar

सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक गंभीर

देवघर,प्रतिनिधिअलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसे डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 14 Sep 2025 02:10 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक गंभीर

देवघर,प्रतिनिधि अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसे डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना के हिंडोलावरन के पास शुक्रवार देर रात एक टोटो असंतुलित होकर पलट गया। दुर्घटना में टोटो चालक प्रदीप कुमार और उसमें सवार यात्री नुनधन यादव घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 11 बजे की है जब टोटो सवार देवघर से दुमका की ओर जा रहे थे। हिंडोलावरन के पास पहुंचते ही चालक का नियंत्रण गाड़ी से खो गया, जिससे टोटो पलट गया।

वहीं देवघर-गोड्डा सड़क पर दुमका जिला के सरैयाहाट थानांतर्गत कोरदाहा गांव के पास दो कार के बीच टक्कर होने से दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर लाया गया। एक घायल गिरिडीह निवासी विजेंद्र राउत व दूसरा मोहन यादव है। इसके अलावा नगर के बेलाबगान के पास दो बाइकों में टक्कर होने से दीपक कुमार, रोहित सोरेन घायल हो गए। दीपक कुमार की स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।