रिखिया: दो घरों में लगी आग लाखों की संपत्ति खाक

Dec 21, 2025 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर, प्रतिनिधि।रिखिया थाना क्षेत्र के हिरना गांव में रविवार को अचानक लगी आग लगने से दो घरों की लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गए। इस अगलगी की घटना म

रिखिया: दो घरों में लगी आग लाखों की संपत्ति खाक

देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के हिरना गांव में रविवार को अचानक लगी आग लगने से दो घरों की लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गए। इस अगलगी की घटना में दोनों परिवारों की लगभग ढाई लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख होने की जानकारी दिया । घटना के संबंध में घर के मालिक झारु तांती ने बताया कि रविवार दोपहर उनका पूरा परिवार घर को बंद कर खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने घर से धुआं और आग की लपटें उठती देखी और इसकी सूचना उन्हें दी। जानकारी मिलते ही सभी काम छोड़ कर घर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

देखते ही देखते आग की चपेट में उनके छोटे भाई भीखारी तांती का घर भी आ गया। झारु तांती ने यह भी बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। हालांकि, आग इतनी तेज थी कि घर में रखा सारा सामान बचाया नहीं जा सका। अगलगी की इस घटना में अनाज, कपड़े, नकदी रुपये, जेवरात और घरेलू उपयोग का अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। दोनों घरों को मिलाकर लगभग ढाई लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया अनिल कुमार साह को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मुखिया घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कराया। गांव के लोगों ने बाल्टी, ड्रम और अन्य साधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण पूरी तरह सफल नहीं हो सके। इसके बाद मुखिया ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। तब तक दोनों घर पूरी तरह जल चुके थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;