जमीन विवाद में महिला से मारपीट व छिनतई, प्राथमिकी दर्ज
देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के लेरुवाडंगल गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, छिनतई और जान से मारने की कोशिश किया गया है

देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के लेरुवाडंगल गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, छिनतई और जान से मारने की कोशिश किया गया है। इस संबंध में पीड़िता के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, लेरुवाडंगल पंचायत निवासी मेरनी देवी, पति रघु यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके पति तीन भाई हैं और सभी अलग-अलग रहते हैं। ग्रामीण पंचों की मौजूदगी में जमीन-जायदाद का बंटवारा पहले ही हो चुका है। बंटवारे के बाद दोनों देवर अपने-अपने हिस्से में घर बनाकर रह रहे हैं।
जब वह अपने हिस्से की जमीन पर घर निर्माण कार्य शुरू करने लगीं, तो गांव के ही नंदलाल यादव, योगेंद्र यादव, मंती देवी , बेबिया देवी और टुसिया कुमारी ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इस विवाद को लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। आरोप है कि 18 अप्रैल 2026 की शाम करीब पांच बजे सभी नामजद आरोपी एकजुट होकर पहुंचे और महिला को घर बनाने से रोकते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


