चहारदिवारी से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत

Jan 22, 2026 04:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

जसीडीह,प्रतिनिधि।जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहिणी स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के समीप देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्र

चहारदिवारी से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत

जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहिणी स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के समीप देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी चहारदिवारी से टकरा गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय चंदन कुमार मंडल, निवासी सरैयाहाट (जिला दुमका) के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अत्यधिक गति में थी। ओवरब्रिज के पास मोड़ पर चालक ने वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे चहारदिवारी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने चालक चंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार के कागजात और नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।