दुर्घटना में अधेड़ की मौत, बाइक चालक पर लापवाहीं का आरोप

Dec 06, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर,प्रतिनिधिजसीडीह थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव के पास गुरुवार देर शाम सड़क र्ग्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। मधुपुर थाना के केसरगढ़ा गांव निव

दुर्घटना में अधेड़ की मौत, बाइक चालक पर लापवाहीं का आरोप

देवघर,प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव के पास गुरुवार देर शाम सड़क र्ग्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। मधुपुर थाना के केसरगढ़ा गांव निवासी 55 वर्षीय शंकर दास तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। देर रात होने के कारण गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना जसीडीह थाना क्षेत्र के राजाडीह जीतजोरी मोड़ के पास हुई थी। जानकारी के अनुसार शंकर दास अपने समधी के घर सूड़िया बांध, देवीपुर तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद शंकर दास काफी देर तक तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन प्राथमिक इलाज में देरी और गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं स्थानीय टोटो चालक बरियात महथा ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ऑन-ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, मृतक की पत्नी मीना देवी ने हादसे के लिए बाइक चालक को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया कि चालक न सिर्फ तेज रफ्तार में था बल्कि बाइक पर नियंत्रण भी नहीं था। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मीना देवी का कहना है कि अगर चालक ने सावधानी बरती होती, तो उनके पति की जान बच सकती थी। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल बाइक को जब्त कर ली है। बाइक की पंजीयन संख्या के आधार पर मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।