Deogarh News: सारवां : प्रखंड कृषि पदाधिकारी सेवानिवृत, विदाई
Deogarh News: सारवां प्रतिनिधिप्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ रजनीश कुमार व सीओ राजेश कुमार साहा की देखरेख में सोमवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी के सेवानिवृत्ति पर

Deogarh News: सारवां प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ रजनीश कुमार व सीओ राजेश कुमार साहा की देखरेख में सोमवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें विभिन्न सामग्री देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना ईश्वर से की गई। पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव द्वारा क्षेत्र के किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने का कार्य किया गया। कहा कि इनके कार्यालय में बंजर जमीन में भी हरियाली छा गई और उनके आने के बाद बृहद पैमाने पर प्रखंड क्षेत्र में कांट्रैक्ट फार्मिंग की शुरुआत हुई।
उससे जुड़कर लोग कांट्रैक्ट फार्मिंग कर रहे हैं व लाखों की कमाई कर रहे हैं। एक नया तजुर्बा लोगों के बीच आया लोग बिजनेस और अन्य धंधे में पूंजी लगाते थे लेकिन अब युवा कांट्रैक्ट फार्मिंग में पूंजी लगाकर लाखों कमा रहे हैं यह यहां के लोगों के लिए सुखद संदेश है। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद राय ने कहा 12 वर्षों से प्रखंड क्षेत्र में अपनी सेवा सभी मापदंडों को निभाते हुए सेवा देने का कार्य किया है। बीडीओ रजनीश कुमार ने कहा कि नौकरी में सेवानिवृत्ति योगदान देते समय ही तय हो जाती है और सरकारी नौकरी में सेवानिवृत्ति सतत प्रक्रिया है। कृषि पदाधिकारी द्वारा एक अभिभावक के तौर पर कृषि से जोड़ने का कार्य किया गया, यह सराहनीय और प्रेरणादायक रहा है। सीओ राजेश साहा ने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में लोग अपनी समस्याओ को भूल जाते हैं। कहा कि सभी कर्मियों को एक परिवार के सदस्य के भांति साथ लेकर चलने का कार्य बिजय कुमार करते थे। सभी विभाग के कर्मियों और अधिकारियों से सामने जैसा स्थापित कर समस्याओं का समाधान करते थे यह उनकी अलग से खूबी थी। इस अवसर पर प्रमुख फुकनी देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद राय, बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश कुमार साहा, बीपीआरओ दिलीप राय, प्रधान लिपिक निरंजन कुमार राय, अमीन अमीत कुमार, चिरंजीव यादव, सतेन्द्र हाजरा, सुनील कुमार, रामकिशोर सिंह, सुधीर सिंह, परशुराम वर्मा, दिवाकर पासवान, प्रणव कुमार सिंह, परशुराम वर्मा सहित परिवार के लोग शामिल थे।


