
वीरेन इलेवन चैंपियन, टुडू ब्रदर्स पर 2-0 से दर्ज की जीत
संक्षेप: चितरा कोलियरी के तुलसीडाबर मैदान में आयोजित स्व. विनोद मुर्मू व उपेंद्र हेंब्रम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मुकाबला वीरेन इलेवन ने टुडू ब्रदर्स को 2-0 से हराकर जीता। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। विधायक चुन्ना सिंह ने विजेता टीम को 1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
चितरा । चितरा कोलियरी के तुलसीडाबर मैदान में एसएसएफसी क्लब तुलसीडाबर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय स्व. विनोद मुर्मू व उपेंद्र हेंब्रम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का फाइनल रोमांचक मुकाबले के साथ मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला टुडू ब्रदर्स व वीरेन इलेवन के बीच खेला गया। वीरेन इलेवन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टुडू ब्रदर्स को पराजित कर 2-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में टुडू ब्रदर्स ने मुर्मू ब्रदर्स को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में वीरेन इलेवन ने सोरेन पावर को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को निखारने का अवसर देते हैं। साथ ही उन्होंने आयोजक समिति के मांग पर कहा कि अगर जमीन उपलब्ध की गई तो अहले वर्ष नवनिर्मित स्टेडियम में वार्षिक टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। वहीं सफल आयोजन उन्होंने आयोजक समिति को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक चुन्ना सिंह ने विजेता टीम को एक लाख रुपए चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया। वहीं आयोजकों ने उपविजेता टीम को 70 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया साथ ही सेमीफाइनल में खेले गए टीमों को भी 30-30 हजार रुपए का चेक प्रोत्साहित किया। ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में क्लब सदस्यों व स्थानीय युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी इस स्मृति टूर्नामेंट को और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। मंच पर मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक, ग्राम प्रधान प्रदीप टुडू, द्रोण सिंह, होपना मरांडी, हरिशन हेंब्रम, मानेश्वर परेश मरांडी, भीम मरांडी, नेपाल मरांडी, जिया टुडू, बिपिन सिंह, बापी कोल, राजीव तिवारी और गौरव भोक्ता सहित सहित काफी संख्या दर्शकगण उपस्थित थे। मंच संचालन अमित आनंद कर रहे थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




