
फैकल्टी क्रिकेट लीग : एम्स देवघर बनाम आरसीपी के बीच फाइनल मुकाबला आज
देवघर में चल रही फैकल्टी क्रिकेट लीग 2026 के तीसरे दिन एम्स देवघर और आरसीपी ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। पहले मैच में आरसीपी ने देवघर प्रेडेटर्स को हराया, जबकि दूसरे मैच में एम्स देवघर ने सीएसके को पराजित किया। तीसरे मैच में भी एम्स ने बाबाधाम एकादश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
देवघर, प्रतिनिधि। बीआईटी मेसरा के देवघर कैंपस में चल रही फैकल्टी क्रिकेट लीग मैच 2026 (एफसीएल-2026) के तीसरे दिन रविवार को लीग मैच में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। रविवार को दिनभर खेले गए तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद एम्स देवघर और आरसीपी की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दिन का पहला मुकाबला देवघर प्रेडेटर्स और रॉयल चैलेंजर्स पुलिस स्ट्राइकर के बीच खेला गया। जिसमें आरसीपी ने जीत दर्ज कर अपनी मजबूत दावेदारी साबित की। दूसरे मैच में सीएसके का सामना एम्स देवघर से हुआ। इस मुकाबले में एम्स देवघर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सीएसके को पराजित किया और टूर्नामेंट में अपना विजयी क्रम जारी रखा।
दिन का तीसरा और अंतिम मैच बाबाधाम एकादश बनाम एम्स देवघर के बीच खेला गया। जिसमें एक बार फिर एम्स देवघर ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया। अब टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले 26 जनवरी 2026 सोमवार को खेला जाएगा। जिसमें एम्स देवघर बनाम आरसीपी की टीम आमने-सामने होंगे। फैकल्टी क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला आज पूर्वाह्न 11:50 बजे से शुरू होगा और दर्शकों को एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है। वहीं रविवार को आयोजक डॉ.सुधीर कुमार द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस बात की जानकारी बीआईटी ऑफ कैंपस देवघर के खेल पदाधिकारी अशोक सिंह ने दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




