Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsExciting Faculty Cricket League 2026 Kicks Off at BIT Mesra Deoghar Campus
प्रतिभा व जुनून किसी उम्र या प्रोफेशन तक सीमित नहीं : डॉ.सुधीर

प्रतिभा व जुनून किसी उम्र या प्रोफेशन तक सीमित नहीं : डॉ.सुधीर

संक्षेप:

देवघर,प्रतिनिधि।बीआईटी मेसरा के देवघर कैंपस में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का शानदार संगम देखने को मिल रहा है। जहां फैकल्टी क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन

Jan 24, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर,प्रतिनिधि। बीआईटी मेसरा के देवघर कैंपस में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का शानदार संगम देखने को मिल रहा है। जहां फैकल्टी क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन उत्साह के साथ किया जा रहा है। जिसमें कैंपस के विभिन्न विभागों व इकाइयों की फैकल्टी टीमों ने जोरदार भागीदारी निभाई है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 23 से शुरू होकर 26 जनवरी 2026 तक चलेगा। जिसका ग्रैंड फिनाले 26 जनवरी को रिपब्लिक डे स्पेशल अवसर पर खेला जाएगा। फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित की जाएगी। एफसीएल-2026 में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही है। जिनमें हर टीम अपने दमदार खेल और मजबूत नेतृत्व के साथ मैदान में उतर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टूर्नामेंट में शामिल टीमें और उनके कप्तानों में देवघर प्रेडेटर्स डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में, रॉयल चैलेंजर्स पुलिस स्ट्राइकर चंचल कुमार मिश्रा की कप्तानी में, एम्स देवघर डॉ. एस. रेड्डी के नेतृत्व में, बाबाधाम एकादश आशुतोष कुमार के नेतृत्व में एवं चेन्नई स्ट्राइकर्स जो टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन के साथ मुकाबले को रोमांचक बना रही है। मौके पर डॉ.सुधीर ने कहा कि खिलाड़ी फैकल्टी सदस्यों के रूप में मैदान में उतरकर यह साबित कर रहे हैं कि प्रतिभा और जुनून किसी एक उम्र या प्रोफेशन तक सीमित नहीं होता। आयोजन स्थल पर फैकल्टी, स्टाफ और काफी संख्या में छात्र उपस्थित होकर टीमों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। पॉइंट्स टेबल में एम्स देवघर का रहा दबदबा :- मिली जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में एम्स देवघर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। टीम ने लगातार दो मैच जीतकर 4 अंक हासिल किए हैं और नेट रन रेट प्लस 5.96 के साथ टेबल में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वहीं सीएसके और आरसीपी दोनों टीमें भी 4-4 अंकों के साथ मजबूत स्थिति में हैं और उनका मुकाबला नेट रन रेट के आधार पर बेहद कड़ा बना हुआ है। दूसरी ओर देवघर प्रेडेटर्स को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए आगामी मैचों में जीत दर्ज करना आवश्यक होगा। जबकि बाबाधाम एकादश अब तक अंक तालिका में संघर्ष करती नजर आ रही है। 26 जनवरी को होगा ग्रैंड फिनाले :- बीआईटी देवघर के खेल शिक्षक अशोक सिंह ने कहा कि एफसीएल -2026 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 26 जनवरी (रिपब्लिक डे) को होने वाला ग्रैंड फाइनल है। फाइनल मुकाबले के साथ पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित की जाएगी। जिसमें टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार यह टूर्नामेंट केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि फैकल्टी सदस्यों के बीच टीमवर्क, फिटनेस और आपसी सहयोग को बढ़ाने का एक प्रेरणादायक मंच है। कहा कि एफसीएल 2026 ने देवघर बीआईटी कैंपस में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दी है और आने वाले दिनों में यह टूर्नामेंट और भी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है।