ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरनिगम कर्मियों का ईपीएफ, जीपीएफ फरवरी 2021 तक अपडेट

निगम कर्मियों का ईपीएफ, जीपीएफ फरवरी 2021 तक अपडेट

होली पर्व को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के मांग पर 18 दिन का भुगतान होली पर्व को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के मांग पर 18 दिन का...

निगम कर्मियों का ईपीएफ, जीपीएफ फरवरी 2021 तक अपडेट
हिन्दुस्तान टीम,देवघरThu, 25 Mar 2021 04:12 AM
ऐप पर पढ़ें

निगम कर्मियों का ईपीएफ, जीपीएफ फरवरी 2021 तक अपडेट

देवघर। प्रतिनिधि

नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र कुमार लाल की अध्यक्षता में नगर निगम कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें कर्मचारियों द्वारा यह आग्रह किया गया कि आगामी होली के पूर्व दैनिक कर्मचारियों को माह मार्च का भुगतान किया जाए। साथ ही निगम कर्मियों द्वारा यह आग्रह किया गया कि दैनिक कर्मियों का इपीएफ और स्थायी कर्मियों का जीपीएफ को अद्यतन कराया जाए। इस संबंध में नगर आयुक्त सह प्रशासक ने बताया कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के मांग पर माह मार्च की उपस्थिति के आधार पर 18 दिनों का वेतन बुधवार को भुगतान कर दिया गया है। कर्मचारियों का ईपीएफ दिसंबर 2020 तक जमा था। जिसमें फरवरी 2021 तक ईपीएफ को अप टू डेट कर दिया गया है। वहीं स्थायी कर्मचारियों का जीपीएफ भी फरवरी 2021 तक अपडेट कर दिया गया है।

26 को स्वच्छता में उत्कृष्ट करने वाले कर्मचारियों को किया जाएगा पुरस्कृत :-

नगर आयुक्त सह प्रशासक ने जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में स्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम के कर्मचारियों को 26 मार्च शुक्रवार को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही पुरस्कृत होने वाले कर्मचारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह सह सम्मान कार्यक्रम एवं होली मिलन समारोह का भी आयोजन नगर निगम कार्यालय में किया जाएगा। इस अवसर पर नगर प्रबंधक मृणाल कुमार, नगर मिशन प्रबंधक हिमांशु शेखर सहित अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें