11 से आर्सेटी में गाय पालन व बर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण
देवघर में 12 दिवसीय गाय पालन एवं बर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मई 2026 से शुरू होगा। 18 से 45 वर्ष के युवक एवं महिलाएं आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण, भोजन और छात्रावास की सुविधा नि:शुल्क होगी। आवश्यक दस्तावेजों में राशन कार्ड, आधार कार्ड, और बैंक पासबुक शामिल हैं।

देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जिले में स्वरोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसबीआई आर्सेटी देवघर में 12 दिवसीय गाय पालन एवं बर्मी कंपोस्ट का प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मई 2026 से शुरू हो रहा है।
प्रशिक्षण विवरण
ऐसे में जिले के ग्रामीण क्षेत्र से युवक एवं महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच है और खुद का रोजगार करना चाहते हैं, तो वे संस्थान में आकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान यहां विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रशिक्षणार्थियों को दिया जाएगा।
सुविधाएं
इस दौरान प्रशिक्षण, भोजन तथा छात्रावास की सुविधा नि:शुल्क दी जाएगी। साथ ही कॉपी, किताब, कलम, ड्रेस एवं प्रशिक्षण सामग्री संस्थान की ओर से दिया जाएगा। आवश्यक दस्तावेज में राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बीपीएल कार्ड, एसएचजी मेंबर (इनमें से कोई एक), आधार कार्ड, फ़ोटो 4 (पासपोर्ट) और बैंक पासबुक शामिल है।
पंजीकरण प्रक्रिया
प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथि के पूर्व इच्छुक युवक व महिलाएं अपना पंजीयन कराएं। ताकि प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की दस्तावेज संबंधित परेशानी उत्पन्न नहीं हो एवं प्रशिक्षण सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशाधीन है। जिसका रोजाना 8 घंटे का समय अवधि निर्धारित की गई है। अतः इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
अधिक जानकारी
यहां प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थी के लिए भोजन एवं छात्रावास की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर्सेटी) देवघर रोहिणी रोड एवं मोबाइल नंबर 7004023316, 7717766925 पर संपर्क कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


