
विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में आठ पर प्राथमिकी दर्ज
जसीडीह,प्रतिनिधि।विद्युत ऊर्जा चोरी की घटना को लेकर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल जसीडीह के सहायक विद्युत अभियंता डेविड कुमार हांसदा के आवेदन पर जसीडी
जसीडीह,प्रतिनिधि। विद्युत ऊर्जा चोरी की घटना को लेकर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल जसीडीह के सहायक विद्युत अभियंता डेविड कुमार हांसदा के आवेदन पर जसीडीह थाना में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ऊर्जा चोरी की रोकथाम को लेकर सहायक विद्युत अभियंता क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी क्रम में जांच के दौरान शंकरी कोठिया मोड़ निवासी बाबूलाल यादव, गुलटन यादव, मेन रोड निवासी बबलू दास, लूटन दास, उमेश दास, गिधनी विकास नगर निवासी संगीता देवी एवं रुची सिंह सहित अन्य द्वारा अवैध तरीके से विद्युत ऊर्जा का उपयोग किए जाने की पुष्टि हुई।
पदाधिकारी ने बताया कि संबंधित उपभोक्ताओं द्वारा बिना अधिकृत कनेक्शन अथवा मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। जिससे विभाग को आर्थिक क्षति हो रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग की ओर से जसीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही विद्युत विभाग की टीम द्वारा आगे भी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाने की बात कही गई है। ताकि ऊर्जा चोरी पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




