डीसी ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण
देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, विद्युत, वीवीपीएटी, और बीयू हॉल की व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने सभी मापदंडों का पालन...
देवघर,प्रतिनिधि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा गुरुवार को कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपीएटी हॉल, बीयू हॉल के साथ आवश्यक विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया। साथ ही उपायुक्त ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इसके साथ ही निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयर हाउस गेट पर लगाए गये सील की जांच करते हुए परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों के साथ परिसर व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन करते हुए समय-समय पर फायर बॉक्स मशीनों की जांच एवं साफ-सफाई करते रहने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

इस अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व पुलिस पदाधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


