Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsElection Preparations Reviewed by Commissioner Lalchand Dadel in Sarath
प्रमंडलीय आयुक्त पहुंचे सारठ, मतदान केंद्रों का जायजा

प्रमंडलीय आयुक्त पहुंचे सारठ, मतदान केंद्रों का जायजा

संक्षेप:

सारठ में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए आयुक्त लालचंद डाडेल ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली, पानी और साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए। संपर्क पथ की आवश्यकता भी बताई...

Oct 08, 2024 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

सारठ/प्रतिनिधि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को संतालपरगना आयुक्त लालचंद डाडेल तैयारियों का जायजा लेने सारठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के बामनगामा अंतर्गत कन्या एवं बालक मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या- 41, 42, 43 व 44 का औचक-निरीक्षण किया। कहा कि मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी व साफ-सफाई का विषेश ध्यान रखा जाय। मतदान केंद्र पहुंचने के लिए संपर्क पथ होना अति आवश्यक है, ताकि मतदानकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों समेत मतदाताओं को समुचित व्यवस्था मिल सके। इसको लेकर बीडीओ समेत अन्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक विमल चंद्र पांडेय, सीआरपी ललन कुमार राय, शिक्षक दिलीप कुमार राय, कुंदन लश्कर, सहायक अवर निरीक्षक रवानी, पूर्व मुखिया महेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें