टोल फ्री नंबर पर मदद मांगना वृद्ध को पड़ा भारी

Oct 31, 2025 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर, प्रतिनिधिडिजिटल युग में जहां बैंकिंग सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से आसान हो गई हैं, वहीं साइबर ठगों ने भी भोले-भाले लोगों को ठगने के नए तरीके ईजाद

टोल फ्री नंबर पर मदद मांगना वृद्ध को पड़ा भारी

देवघर, प्रतिनिधि डिजिटल युग में जहां बैंकिंग सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से आसान हो गई हैं, वहीं साइबर ठगों ने भी भोले-भाले लोगों को ठगने के नए तरीके ईजाद कर लिए हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को साइबर थाना में आया। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा निवासी लगभग 60 वर्षीय वृद्ध सुधांशु कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए। बैंक कार्ड की एक्सपायरी के बाद जानकारी लेने के लिए किए गए एक कॉल ने उनके खाते से₹16,508 रुपए गायब कर दिए। सूत्रों के अनुसार, सुधांशु कुमार पिछले 25 वर्षों से देवघर नगर के सत्संग आश्रम में बतौर सेवक कार्यरत हैं। उनके पास पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का एटीएम कार्ड है, जो हाल ही में एक्सपायर हो गया था।

एटीएम से लेन-देन में दिक्कत होने पर उन्होंने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पीएनबी के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क किया और अपनी समस्या बताई। कुछ देर बाद उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को पीएनबी बैंक का अधिकारी बताया। उसने भरोसे के साथ कहा कि कार्ड अपडेट करने के लिए उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप फॉर्म भेजा गया है, जिसमें आवश्यक जानकारी भरकर भेजनी होगी ताकि नया कार्ड जल्द जारी किया जा सके। वृद्ध ने अपने साथियों की मदद से फॉर्म भरकर संबंधित नंबर पर भेज दिया। करीब दो घंटे बाद जब उन्होंने अपने खाते की जानकारी ली तो पाया कि उनके खाते से 16 508 रुपए अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। घबराकर तुरंत बैंक का रुख किया, जहां अधिकारियों ने बताया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। उसके बाद सुधांशु कुमार सीधे साइबर थाना पहुंचे और अज्ञात ठगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;