असामाजिक तत्वों ने आश्रम गेट पर की पत्थरबाजी

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share

देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के चीरोडीह गांव में 70 वर्षीय सीताराम दास ने अज्ञात असामाजिक तत्वों पर सतगुरु कबीर दास आश्रम के गेट पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया। 2 जनवरी को, उन्होंने युवकों द्वारा गाली-ग्लौज का सामना किया और जब उन्होंने विरोध किया, तो पत्थर फेंके गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

असामाजिक तत्वों ने आश्रम गेट पर की पत्थरबाजी

देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के चीरोडीह गांव निवासी 70 वर्षीय सीताराम दास ने अज्ञात असामाजिक तत्वों पर उनके पड़ोसी सतगुरु कबीर दास आश्रम के गेट पर पत्थर फेककर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। सीताराम ने बताया कि आश्रम के बगल में ताड़ी बेचने के लिए बनी झोपड़ी के पास रोजाना लोगों का जमावड़ा लगता है। 2 जनवरी शाम करीब 5:30 बजे दूध लाने के लिए जाते समय अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर गाली-ग्लौज की। जब उन्होंने आश्रम घुसने के प्रयास का विरोध किया, तो सभी ने गाली-ग्लौज शुरू कर दी और दरवाजे पर पत्थर फेक दिए। घटना के कारण आश्रम का गेट क्षतिग्रस्त हो गया।

शिकायत के बाद रिखिया थाना प्रभारी ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।