ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरजिले के आठ हाईस्कूल प्लस टू में हुए अपग्रेड

जिले के आठ हाईस्कूल प्लस टू में हुए अपग्रेड

झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मंगलवार को जिले के आठ हाई स्कूलों को प्लस टू स्कूल में अपग्रेड करने हेतु मंजूरी दे दी है। इससे नए...

जिले के आठ हाईस्कूल प्लस टू में हुए अपग्रेड
हिन्दुस्तान टीम,देवघरWed, 04 Aug 2021 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

देवघर। झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मंगलवार को जिले के आठ हाई स्कूलों को प्लस टू स्कूल में अपग्रेड करने हेतु मंजूरी दे दी है। इससे नए अपग्रेडेड प्लस टू स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22के तहत इंटरमीडिएट में नामांकन सुनिश्चित हो सकेगा। वहीं मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय देवघर को प्लस टू में अपग्रेड करने हेतु पंडा धर्मरक्षिणी सभा वैद्यनाथधाम के वरीय उपाध्यक्ष संजय मिश्र द्वारा तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय को प्लस टू में अपग्रेड करने को अनुशंसा की गयी थी।

इस संबंध में जब जिला शिक्षा पदाधिकारी से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि अभी तक विभाग द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। विभाग से लिखित आदेश आते ही आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं झारखंड सरकार द्वारा मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत कल्याण उच्च विद्याल चुल्हिया को प्लस टू का दर्जा मिलने से विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल बना हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य मो. जहीर अब्बास ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अब प्लस टू की पढ़ाई में काफी सुविधा होगी। खुशी जाहिर करने वालों में सहायक शिक्षक गौतम राजहंस, राजेश कुमार सिंह, शिवशंकर मुर्मू, मो. परवेज आलम, आमोद प्रसाद चौधरी आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें