ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड देवघरसारठ को रेलवे लाइन से जोड़ने का हो रहा प्रयास : सुनील

सारठ को रेलवे लाइन से जोड़ने का हो रहा प्रयास : सुनील

दुमका सांसद ने सारठ व पालाजोरी प्रखंड की 29 योजनाओं का किया शिलान्यास दुमका सांसद ने सारठ व पालाजोरी प्रखंड की 29 योजनाओं का किया शिलान्यास 65 लाख...

सारठ को रेलवे लाइन से जोड़ने का हो रहा प्रयास : सुनील
हिन्दुस्तान टीम,देवघरMon, 25 Jan 2021 03:26 AM
ऐप पर पढ़ें

सारठ को रेलवे लाइन से जोड़ने का हो रहा प्रयास : सुनील

सारठ प्रतिनिधि

दुमका लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद चुने जाने के बाद एक साथ सारठ व पालाजोरी प्रखंड क्षेत्र की 29 योजनाओं का शिलान्यास सांसद सुनील सोरेन ने रविवार को किया। इस दौरान उन्हेंने 65 लाख रुपए की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके लिए सारठ डाकबंगला परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पहली बार एक साथ इतनी योजनाओं का शिलान्यास किया गया। आगे भी विकास का सिलसिला जारी रहेगा। अपने कार्यकाल में ही सारठ को रेलवे लाइन से जोड़ने का प्रयास उनकी प्राथमिकता में है। इस बार दिल्ली जाते ही इसके प्रयास में लगकर जल्द इसकी स्वीकृति दिलाने का प्रयास करेंगे। मधुपुर-सारठ होते हुए दुमका तक रेलवे लाइन होने से सारठ का और अधिक विकास हो पाएगा। वहीं सारठ में शौचालय की गंभीर समस्या से अवगत होकर उसे जल्द दूर करने का प्रयास की बात सांसद ने कही। वहीं कार्यक्रम के अंत में पहुंचे भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रूपेश नारायण सिन्हा ने सांसद से कार्यक्रम की सूचना नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने शिकायत की कि भाजपा के कुछ गिने-चुने कार्यकर्ता हैं जो इस तरह की हरकत कर संगठन को कमजोर करने का प्रयास करने में लगे हैं। उनकी शिकायत को सांसद ने गंभीरता लेते हुए इसपर बात करने का आश्वासन दिया। मौके पर दीपक किशोर सिंह, कृष्ण मुरारी राय, प्रकाश लाल, संतोष तिवारी, सूर्यकांत सिंह, अशोक सिन्हा, संजय साह, जयकांत सिंह, हरिकिशोर मंडल, रामदेव सिंह, अर्जुन सिंह, अनंत प्रसाद सिंह समेत अन्य भी शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक रणधीर कुमार सिंह के शामिल नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई खास बात नहीं है, उन्हें भी कार्यक्रम की सूचना थी परंतु वह रांची में है इसलिए शामिल नहीं हो सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें