Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsEducational Tour of 500 Students from 12 PM Shri Schools at Food Craft Institute Deoghar
एफसीआई देवघर में 12 पीएम श्री विद्यालयों के 500 छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

एफसीआई देवघर में 12 पीएम श्री विद्यालयों के 500 छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

संक्षेप:

देवघर के फूड क्राफ्ट संस्थान में 500 छात्रों और शिक्षकों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम और आतिथ्य उद्योग की जानकारी देना था। डॉ. श्वेता ने होटल उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों पर प्रकाश डाला। छात्रों ने प्रशिक्षण किचन और आधुनिक उपकरणों का अवलोकन किया। इस भ्रमण ने उनके करियर विकल्पों को नई दिशा दी।

Jan 29, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

देवघर। फूड क्राफ्ट संस्थान देवघर में बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 12 पीएम श्री विद्यालयों के लगभग 500 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम, आतिथ्य उद्योग की कार्यप्रणाली तथा रोजगार के अवसरों से अवगत कराना था। इस दौरान संस्थान की व्याख्याता डॉ. श्वेता नृपेंद्र लिंगवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए होटल मैनेजमेंट के विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, प्रशिक्षण प्रणाली तथा भारत एवं विदेशों में उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि होटल उद्योग केवल होटल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें क्रूज लाइन, एयरलाइंस, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, कैटरिंग, हॉस्पिटल मैनेजमेंट एवं पर्यटन उद्योग जैसे अनेक क्षेत्र शामिल हैं।

उसके बाद विद्यार्थियों द्वारा होटल मैनेजमेंट से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे गए, जिनका डॉ. श्वेता नृपेंद्र लिंगवाल ने सहज व सरल ढंग से उत्तर दिया। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने फूड क्राफ्ट संस्थान देवघर के संपूर्ण परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण किचन, बेकरी, रेस्टोरेंट, हाउसकीपिंग लैब, फ्रंट ऑफिस लैब तथा अन्य आधुनिक उपकरणों को नज़दीक से देखा। मौके पर विद्यार्थियों को संस्थान में दिए जाने वाले व्यावहारिक प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे होटल उद्योग की वास्तविक कार्यशैली को समझ सके। इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट एवं आतिथ्य उद्योग के क्षेत्र में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई तथा उनके करियर विकल्पों को लेकर नई दिशा मिली। शिक्षकों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. नृपेन्द्र सिंह लिंगवाल, प्रशासनिक-सह-लेखा अधिकारी सुरोजीत नामाता, वरिष्ठ व्याख्याता अनुपम आलोक, व्याख्याता डॉ. श्वेता नृपेन्द्र लिंगवाल तथा सहायक व्याख्याता खिलेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;