
होटल मैनेजमेंट में है अनगिनत करियर ऑप्शन्स
देवघर के फूड क्राफ्ट संस्थान में कक्षा 12 के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। प्राचार्य डॉ. नृपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह भ्रमण छात्रों को पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। छात्रों को विभिन्न प्रयोगशालाओं और सुविधाओं का दौरा कराते हुए होटल प्रबंधन में करियर के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।
देवघर, प्रतिनिधि। फूड क्राफ्ट संस्थान देवघर में शुक्रवार को रामकृष्ण विवेकानन्द विद्या मंदिर जसीडीह के कक्षा 12 वीं के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। जिसमें संस्थान के प्राचार्य डॉ. नृपेन्द्र सिंह लिंगवाल ने कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण एक व्यापक परामर्श सत्र के साथ शुरू हुआ। जिसका उद्देश्य संस्थान द्वारा प्रदान किए जाने वाले शैक्षणिक अवसरों और करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपोज़र देने के लिए हम हर सेमेस्टर में ऐसे शैक्षणिक भ्रमण आयोजित कर रहे हैं। छात्रों के लिए इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना और उन्हें इंडस्ट्री के नवीनतम रुझानों की जानकारी देना है।
मौके पर सुरोजीत नामाता प्रशासनिक अधिकारी, अनुपम आलोक वरिष्ठ व्याख्याता, डॉ. श्वेता नृपेन्द्र लिंगवाल व्याख्याता एवं खिलेश पटेल सहायक व्याख्याता ने छात्रों को होटल प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस दौरान डॉ. श्वेता ने छात्रों को संस्थान की कंप्यूटर लैब, बेसिक ट्रेनिंग रेस्तरां, किचन, बल्क कुकिंग किचन, बेवरेज लैब, हाउस कीपिंग लैब, फ्रंट ऑफिस लैब, बहुउद्देशीय सभागार, खेल परिसर, छात्रावास, अतिथिशाला, पुस्तकालय, लार्डर किचन, बेकरी आदि सभी जगहों का भ्रमण कराया। साथ ही प्रत्येक स्थान के बारे में जानकारी देते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संस्थान की तरफ से छात्रों को यह बताया गया कि होटल मैनेजमेंट सिर्फ वेटर या रिसेप्शनिस्ट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें लग्ज़री ब्रांड मैनेजमेंट, इवेंट प्लानिंग, क्रूज़ मैनेजमेंट और डेस्टिनेशन वेडिंग जैसे अनगिनत करियर ऑप्शन्स हैं। सैलरी पैकेज भी दूसरे प्रोफेशनल कोर्सेज से कम नहीं है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




