Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsEastern Railway Launches 3 New Unreserved Special Trains for Festival Rush
पूर्व रेलवे चलाएगा तीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

पूर्व रेलवे चलाएगा तीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

संक्षेप:

पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन नई अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें हावड़ा–रक्सौल, सियालदह–जयनगर और आसनसोल–गया के बीच चलेंगी। सभी ट्रेनें दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेंगी।

Mon, 10 Nov 2025 02:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

जसीडीह, प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा और त्योहारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने तीन नई अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये विशेष ट्रेनें हावड़ा–रक्सौल, सियालदह–जयनगर और आसनसोल–गया के बीच चलाई जाएंगी। इन सभी ट्रेनों का ठहराव आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह पर रहेगा। पहली ट्रेन हावड़ा–रक्सौल स्पेशल (03039/03040) हावड़ा–रक्सौल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03039 दिनांक 10 नवम्बर 2025 को हावड़ा से शाम 15:15 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 08:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 03040 11 नवम्बर को रक्सौल से 11:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 05:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दूसरी ट्रेन सियालदह–जयनगर स्पेशल (03189/03190): सियालदह–जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03189 10 नवम्बर को सियालदह से 15:40 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 07:00 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 03190 11 नवम्बर 2025 को जयनगर से 10:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 13:30 बजे सियालदह पहुंचेगी। यह ट्रेन भी अपने मार्ग में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। तीसरी ट्रेन आसनसोल–गया स्पेशल (03515/03516): आसनसोल–गया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 03515 10 नवम्बर 2025 को आसनसोल से 13:00 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 23:50 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 03516 11 नवम्बर 2025 को गया से 00:50 बजे खुलेगी और उसी दिन सुबह 11:40 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रहेगा। पूर्व रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।