Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsEastern Railway Introduces Special Train Between Gondia and Baruni to Ease Passenger Congestion
गोंदिया-बरौनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

गोंदिया-बरौनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

संक्षेप:

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने गोंदिया और बरौनी के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन जसीडीह स्टेशन होकर चलेगी और 3, 4, 8, 9 नवंबर 2025 को गोंदिया से चलेगी। यात्रियों से अग्रिम टिकट बुकिंग करने की अपील की गई है।

Nov 05, 2025 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवघर
share Share
Follow Us on

जसीडीह। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने गोंदिया और बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन सीमित ट्रिप के रूप में दोनों दिशाओं से संचालित की जाएगी। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करना और ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करना है। खास बात यह है कि यह स्पेशल ट्रेन जसीडीह स्टेशन होकर चलेगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी के अनुसार ट्रेन नंबर- 08843 गोंदिया-बरौनी स्पेशल ट्रेन 3, 4, 8 और 9 नवंबर 2025 को (कुल चार ट्रिप) गोंदिया स्टेशन से शाम 17:15 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 19:20 बजे बरौनी पहुंचेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, ट्रेन नंबर- 08844 बरौनी-गोंदिया स्पेशल ट्रेन 6, 7, 11 और 12 नवंबर 2025 को (चार ट्रिप) बरौनी स्टेशन से रात 22:15 बजे खुलेगी और अगले दिन 02:20 बजे गोंदिया पहुंचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल क्षेत्राधिकार के चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर भी ठहरेगी। रेलवे ने बताया कि ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित कोच लगाए जाएंगे, ताकि सभी वर्गों के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिल सके। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वह अग्रिम टिकट बुकिंग कर निर्धारित नियमों के तहत यात्रा करें।